कन्नौज, अप्रैल 6 -- सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दरयाई में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा हमला कर तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगला दरियाई निवासी पीडि़त दीपक पुत्र सतेंद्र सिंह ने थाना सौरिख में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र जनार्दन, पप्पू, अमित व सुनील पुत्रगण ओमप्रकाश उसके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे भाई शीलू, पत्नी लक्ष्मी व मां सुमन को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटा। इस हमले में दीपक सहित भाई शीलू, पत्नी लक्ष्मी और मां सुमन को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोग इक_ा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर...