महोबा, मार्च 19 -- महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा रास्ता रोककर मारपीट करने और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली के गांव रोशनपुरा निवासी भागीरथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को उसके पिता को रामकरन ने बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जानकारी मिलने पर जब उसने रामकरण से जानकारी की तो दबंग गाली गलौच करने लगा। 22 फरवरी को अकेला देखकर रामकरण ने अपने भाई केदार और कमलेश पुत्र धर्मदास ने मारपीट की। शोर शराबा सुनकर भाई अनंतराम और पत्नी जयंती ने विरोध किया तो दबंगों के द्वारा इनके साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.