दबंगों ने मारपीट कर गिरा दिया गरीब का घर
बिहारशरीफ, मई 25 -- कतरीसराय थाना क्षेत्र के वादी-मुशहरी गांव की घटना कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिलारी मोड़ के पास वादी-मुशहरी गांव में दबंगों द्वारा मारपीट, जातिसूचक गाली देने व घर तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्ण मांझी ने वादी गांव निवासी सूरज कुमार व उसके चार-पांच सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर करायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरज ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पत्नी कैली देवी बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। कुछ देर वह अपने चार-पांच साथियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा और उसके घर को गिरा दिया। घर में रखा कैसियो, ढोला-ताशा समेत अन्य सामान टूटकर बर्बाद हो गये। आरोपित ने जाते-जाते केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.