लखनऊ, मई 5 -- चिनहट स्थित हंस विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात रंजिश के चलते दबंगों ने युवक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित दिव्यांश सिंह बहराइच के बमभौरा जरवल रोड का रहने वाला है। यहां बीबीडी इलाके में रहता है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित आदित्य सिंह के अनुसार, सोमवार देर रात 12:30 बजे उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने उनके पड़ोसी अंमोल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.