रायबरेली, अप्रैल 12 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के पूरे पलिहार मजरे बेढौना गांव निवासी साफिया बानो पत्नी अनवर अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही महफूल अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने साफिया बानो को लात-घूंसों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी नातिन अलीना और भाई असलम को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। जाते-जाते आरोपियों ने सभी को जान...