गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा। भतीजे को बचाने पहुंची महिला और इसके परिवार के अन्य लोगों को दबंगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। यही नहीं अभद्रता करते हुए उसे अपशब्द भी कहे। देहात कोतवाली क्षेत्र के कड़वलिया मौजा तुलसीपुर निवासी महिला के मुताबिक उसके जेठ सतीश कुमार का लड़का गोलू अपना खेत देखने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी श्रवन कुमार, रंजीत, जीतू जेठ के लड़के का गला पकड़कर अपशब्द कहने लगे। जानकारी होने पर महिला जब बीच बराव करने लगी तो आरोपी उससे अभद्रता करने लगे। यही नहीं लात मुक्का और लाठी-डण्डा से मारा-पीटा। जब साजन पाठक बचाने लगा तो उनको भी मारा पीटा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.