दबंगों ने महिला पर किया हमला, सिर फाड़ा, हाथ तोड़ा
मैनपुरी, मई 15 -- किशनी। जानवरों को बांधने के लिए टटिया लगा रहे दबंगों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। उसका सिर फाड़ दिया और मारपीट कर उसका एक हाथ तोड़ दिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दंपति और उसकी दो पुत्रियों के खिलाफ घटना का अभियोग दर्ज किया है। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोली निवासी संजीव पुत्र सरदार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 14 मई को गांव के दबंग जानवरों को बांधने के लिए टटिया लगा रहे थे। इन लोगों ने उसकी जमीन पर टटिया लगा दी। जब उसकी पत्नी मालती ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने गाली गलौज की और हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी पत्नी का सिर फाड़ दिया और उसका एक हाथ तोड़ दिया। आरोपियों ने पत्नी और उसके परिवार को मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.