कन्नौज, मई 5 -- ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव में एक मामूली बात ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बकरी के पड़ोसी के दरवाजे पर चले जाने को लेकर हुए झगड़े में महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता रेनू पत्नी प्रवेश के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे उनकी बकरी पड़ोसी के घर के बाहर चली गई थी। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले अवधेश पुत्र लाखन सिंह, अंकित पुत्र सर्वेश, सर्वेश पुत्र लाखन सिंह और रामप्रकाश पुत्र हीरालाल उनके दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। रेनू ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूसों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला को परिजनों ने एंबुलेंस की मदद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.