दबंगों ने महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज
कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसोली रोड पर मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जसौली रोड निवासी संगीता उर्फ अनीता वाल्मीकि ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 27 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। तभी गांव के ही हसीम, आकिब, वासिद और उस्मान वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पति कुलदीप को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.