आगरा, जनवरी 8 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत सेवला सराय ग्वालियर रोड पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के दबंगों ने उन्हें गाली गलौज कर घर से घसीटकर पीटा। पुलिस से शिकायत कर करने पुन: संगठित होकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कविता निवासी सराय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पप्पू, सुमित, भूरा, एक महिला सहित 15 -20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कविता पत्नी योगेश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पप्पू, सुमित और भूरा उसकी भाभी को घर से खींचकर सड़क पर ले आए। बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, वहीं एक महिला ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपित मारपीट की घटना कर चुके हैं, जिसे गांव के लोगों ने सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.