प्रयागराज, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक दबंग युवक अपने साथियों के साथ बुधवार को मेरे घर आया। गालियां देते हुए कहा कि तमंचा लेकर आया हूं, तेरे बेटे को आज जान से मार दूंगा। विरोध करने पर दबंगों ने मुझे जमीन पर गिरा कर लात घूंसों से पीटा। बचाने के लिए बहू आई तो उसके भी कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागे। महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने घटना से जुडी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौपी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.