बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव में शुक्रवार देररात दबंगों की फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सीने में गोली लगी है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल और यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूर्व में किसी मामले को लेकर चली आ रही खुन्नस को लेकर गांव के ही चार से पांच दबंगो द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अरमार गांव निवासी महिला 45 वर्षीय छैल कुमारी पत्नी बारेलाल का परिवारजनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे गांव के ही तीन से चार दबंगों ने मिलकर कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे महिला के सीने में गोली लगी और वह वहीं गिर गई। परिजनों ने मरका थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.