दबंगों ने महिला और उसके पति को पीटा
बरेली, मई 14 -- फतेहगंज पूर्वी। खेत पर चारा लेने गई महिला और उसके पति को दबंगों ने पीटा। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव इटौरिया शिवपुरी निवासी सरवती देवी पत्नी शिवराज सिंह का आरोप है कि वह सुबह खेत पर गईं थीं जहां पशुओं का चारा बोया गया था। आरोप है कि गांव के जोगराज, हरेंद्र,कौशलेंद्र और आजाद उनके खेत में जानवर चरा रहे थे। सरस्वती देवी ने विरोध किया जिसके बाद उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उनके पति को भी पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.