अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौलिया धीर का पुरवा निवासी लाल मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों द्वारा मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने की शिकायत की है। शिकायती पत्र में लाल मोहम्मद ने कहा है कि वह वार्ड नम्बर सात मीरानपुर में अमीरुलनिशा पत्नी मोहम्मद फिरोज से उक्त मकान वर्ष 2022 में दो लाख तीस रुपए में खरीदा था। इस मकान में वह निवास करने के साथ दुकान का संचालन कर रहा था। गत 29 मार्च को अपरान्ह तीन बजे दबंगों ने मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करना शुरू किया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिए। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दबंगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.