झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के सिलसिले में भ्रमण पर निकले बीडा ((बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) परिवर्तन दल के कर्मचारियों को दबंगों ने पीट दिया। बाद में पीटने वाले मौके से भाग निकले। वहीं पलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी परिवर्तन दल के सदस्य अब्दुल हमीद अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ रक्सा के गांव पुनावली भ्रमण कर रहे थे। तभी वहां जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करते हुए पाया गया तो उन्होंने इसके बाद बारे में जानकारी ली। अब्दुल हमीद नेबताया कि तभी कार से कुछ लोग आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। यही नहीं जब परिर्वतन दल के सदस्यों ने आगे गाड़ी निकालने की कोशिश की तो दबंगों ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.