कौशाम्बी, मई 17 -- एयरपोर्ट थाने के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में महिला ने पड़ोसियों पर बाउंड्रीवाल तोड़ने, रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने रविवार को थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी कमला पटेल ने बताया कि गांव के बाहर उसकी कीमती जमीन है। उनकी जमीन का रजिस्टर्ड इकरारनामा पुष्पेंद्र यादव और संतोष शर्मा के नाम किया जा चुका है। तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री होनी है। आरोप है कि पड़ोसी पहले से ही जमीन की मेड़ को लेकर विवाद करते रहे हैं। इसी विवाद के चलते राजस्व विभाग की कार्रवाई और पूर्व में पत्थरगड़ी भी कराई जा चुकी है। शुक्रवार को राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर चिह्नांकन किया गया, जिसके बा...