मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महना गांव में मंगलवार को दबंगों ने 11 साल के बच्चे की घर में बंद कर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में सुधांशु कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह होलिका दहन के अवसर आरोपित के घर पकवान लेकर गया था, जहां उसे पकड़ लिया और 11 सौ रुपए चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने जान बचाई। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...