रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। मामूली विवाद में कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने व्यक्ति की ऑपरेशन हुई आंख पर मुक्का मारकर उसे फोड़ दिया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रवाना लाला उर्फ विशनपुरी निवासी बलजीत सिंह रविवार को अपने घर से काम वाली महिला को बुलाने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने पुत्र और अन्य साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बलजीत ने इसका विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी एक आंख का पहले ही ऑपरेशन हो चुका था। हमलावरों ने जानबूझकर उसी आंख पर मुक्का मारा, जिससे उनकी आंख फूट गई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.