बांदा, मई 4 -- बांदा। बिसंडा थाने के इटरा मिलौली गांव में दबंगों ने फूफा-भतीजे को लाठी-डंडे से पीटा, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। घायल दिनेश यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे वह घर में खाना खा रहा था। गिरवां थाने के बहोरवा पुरवा निवासी उसका भतीजा लवलेश पुत्र राजबहादुर यादव दरवाजे की तरफ खड़ा हो गया। इसी बीच गांव के ही देवदत्त, विमल, रामसनेही, भोला यादव आदि आए और भतीजे के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। दिनेश भतीजे को बचाने पहुंचा तो दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने देवतत्त, उसके भाई विमल, रामसनेही व पिता शिवसरन यादव के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मामा ने बेटों के साथ मिलकर भांजे को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...