मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के ससना गांव में गुरुवार शाम दबंगों ने पिता-पुत्र पर रॉड और तलवार से हमला कर दिया। इसमें शशिरंजन कुमार और हरिश्चंद्र महतो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायल शशिरंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दरवाजे पर पिता हरिश्चंद्र महतो से बात कर रहा था। तभी हथियार से लैस सोनेलाल महतो, विक्रम कुमार, शिवचंद्र महतो समेत आधा दर्जन लोग आ धमके और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। विरोध करने पर विक्रम कुमार ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पति - पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज तलवार से सोनेलाल महतो ने सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान होकर ज...