बांदा, मई 4 -- बांदा। बदौसा थाने के तुर्रा गांव निवासी सुनीता त्रिपाठी पति रामहर्ष त्रिपाठी ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया रविवार दोपहर दो बजे गैरेज के पास किशोरीलाल, भाई नीलू व प्रांसू तथा नागेंद्र ने उसके बेटे कुलदीप के साथ गाली-गलौज की और मना करने पीटा। बेटा भाग कर घर आया तो चारो दबंग घर आ गए। यहां गाली दी और सुनीता व पति रामहर्ष पर लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। धमकी दी कि यदि थाने गए तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.