बरेली, जून 15 -- फतेहगंज पूर्वी। गांव करतोली निवासी जुगुल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रामू अपनी कार निकाल रहा था। तभी गांव के ही शिवकुमार, हुकुम सिंह, पुष्पेंद्र और परविंद्र ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पुत्री सविता देवी बचाने आई तो उसको भी डंडे से मारा गया। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...