फिरोजाबाद, मई 15 -- शिकोहाबाद में अपनी पत्नी, साले के साथ मारपीट की सूचना पर ससुराल पहुंचे युवक पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट की घटना में दंपति, उसका साला घायल हो गया। पुष्पेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी राजगढ़ भदाना थाना एका हाल निवासी यदुवंशनगर 11 मई की छोटा साला गजेन्द्र पीड़ित की पत्नी मोहिनी को लेने के लिए नौकटा गांव गया था। उस समय उसकी पत्नी जुगल किशोर के घर पर थी। जब युवक ने अपनी बहन से चलने के लिए कहा तो इसी दौरान जुगल किशोर, सौरभ पुत्रगण अशोक कुमार, दो अन्य लोगों ने पीड़ित की पत्नी, साले से बिना किसी कारण के गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। पत्नी की सूचना पर पहुंचे पीड़ित पर उक्त आरोपियों ने धारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपी मारपीट कर वहां से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुल...