बदायूं, जनवरी 23 -- फैजगंज बेहटा। क्षेत्र के गांव बझेड़ा के रहने वाले रूम सिंह ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर तीन युवकों पर वसूली और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं थाना पुलिस पर मामले को टालने का आरोप है। रूम सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने निजी प्लॉट में मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान एक पल्सर बाइकों पर सवार युवक आए अपनी गाड़ियां ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे खड़ी कर काम रोकवा दिया और मिट्टी डालने के बदले रोजाना दो हजार रुपये की मांग करने लगे। जब रूम सिंह ने पैसे मांगने का कारण पूछा तो तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.