लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। फैजुल्लागंज में दबंगों ने दो युवकों को बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत मड़ियांव पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पहले उन्हें टरका दिया। कई बार जब पीड़ित पुलिस के पास गए तो दोनों पक्ष के बीच जबरन समझौता करा दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी दबंग एससीएसटी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।फैजुल्लागंज के हनुमंत पुरम द्वितीय निवासी आयुष राजपूत का आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह वर्मा काम्प्लेक्स के पास खड़ा था। इसी बीच दबंग अपने साथियों के साथ पहुंच गया। गाली गलौज देते हुए दबंगों ने आयुष और उसके साथ मौजूद दोस्त पियूष द्विवेदी को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। बेल्ट के लोहे का हिस्सा लगने की वजह से वह लहूलुहान हो गए। दबंगों की पिटाई से पियूष को गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.