बरेली, मार्च 16 -- नवाबगंज। पुरानी रंजिश में एक दबंग अपने साथियों के साथ युवक की दुकान में घुस गया और उसकी पिटाई की। युवक की दुकान पर पहुंची उसके परिवार की एक महिला ने उसे बचाया तो दबंगों ने उससे भी मारपीट की। घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बबूरा गांव के गणेश नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन गांव में बाल काटने की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही एक दबंग से उनकी रंजिश चल रही है। सोमवार को वह अपनी दुकान पर थे कि अचानक दबंग काले रंग की ईको कार से अपने कुछ साथियों के साथ आ धमका और उसपर टंकी के पाइप से हमला कर दिया। उसके परिवार की एक महिला दुकान पर पहुंची और गणेश को बचाया तो दबंगों ने उससे भी मारपीट की। शोर शराबा सुन कर आए लोगों ने उसे बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...