प्रयागराज, जनवरी 29 -- फाफामऊ। थाना क्षेत्र के मोरहूं चौराहे पर स्थित बिरयानी की दुकान संचालक को बाहर से आए आधा दर्जन दबंग युवकों ने पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक के भाई ने हमलावरों के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया कराया है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के लखनपुर गांव का मोहम्मद असद पिछले कई महीनों से मोरहूं चौराहे पर बिरयानी की दुकान चलाता है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में गुरुवार को दोपहर उसी के गांव के दबंग किस्म के आधा दर्जन युवक तमंचा-डंडा लेकर पहुंचे और हमला कर उसके भाई साहिल को मारपीट कर अधमरा कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.