उरई, जनवरी 13 -- उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उसके दिव्यांग बेटे को वाहन से टक्कर मारकर घायल कर दिया और बाद में शिकायत करने पर उसके साथ गाली-गलौज व जातिसूचक अपशब्द कहे गए। पीड़िता के अनुसार घटना 7 दिसंबर 2025 की शाम जब उसका 13 वर्षीय पुत्र सड़क किनारे था। तभी तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे दोपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला का कहना है कि जब वह शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंची तो उसे भद्दी गालियां दी गईं। जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद पीड़िता ने थाना कुठौंद में लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वह अपने घायल बेटे को इलाज के लिए ग्वालियर ले गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.