दबंगों ने दलित युवक को पीटा, सीओ से शिकायत
कौशाम्बी, मई 28 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चलौली गांव में दबंगों ने दलित युवक को जमकर पिटाई की। शोर सुनकर मौके पर लोग जुट गए। बीच बचाव कर मामला शांत कराया।चलौली गांव निवासी सूला देवी पत्नी आल्हा ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु बुधवार की शाम अपने ननिहाल से बीमार मामी को देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग रास्ते में हिमांशु को रोक लिया औ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने पाइप, लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से उसको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- दलित युवक पर हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज घायल ने चौकी चायल जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। घायल ने मां के साथ गुरुवार को मामले की शिकायत सीओ से करते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.