बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। बबेरू कस्बा निवासी कंचन प्रसाद, ललित, नवल, राजकिशोर, जय प्रकाश व शिवपतिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मोहल्ले के सदानंद, उसके दोनों पत्रुों तथा बहू आए दिन गाली-गलौज करते हैं। शुक्रवार को शाम दरवाजे पर सभी लोग बंदूक लेकर आए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। इससे उसकी बच्ची सहम गई और वह भयभीत है। पड़ोसी दबंग कई बार ऐसा कर चुके हैं। पुलिस ने सदानंद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.