दबंगों ने दंपति को पीटा, सिर-पैर में आई गंभीर चोटें, केस दर्ज
उरई, जून 25 -- सिरसाकलार। संवाददाता क्षेत्र के ग्राम अभेदपुर में दबंगों ने सुबह-सुबह महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पति के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 23 जून 2026 की सुबह करीब 5 बजे वह गोबर का तसला लेकर जा रही थीं। तभी गांव के दिगपाल, करन सिंह, अनुज और खिल्लन सिंह ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनीता के साथ मारपीट की गई। चीख-पुकार सुनकर पति कमलेश बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में कमलेश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सिरसाकलार थाना अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.