मेरठ, मार्च 29 -- कपसाड़ गांव के जंगल में स्थिति सरकारी नाली को दबंग लोगों ने अपने फायदे के लिए तोड़ डाला। अब किसानों को खेतों की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से नाली को पूर्व स्थिति में बहाल कराने और आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कपसाड़ निवासी जगत सिंह ने बताया कि उसकी कृषि भूमि खसरा संख्या 1181 में स्थित है। खेत की सिंचाई के लिए पश्चिम दिशा में सरकारी नाली बनी हुई है, जिससे वह और आसपास के अन्य किसान लंबे समय से सिंचाई करते आ रहे हैं। आरोप है कि गांव के ही दबंग लोगों ने अपनी जमीन के सामने से गुजर रही नाली की डोल तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो गया। किसान का कहना है कि नाली बंद होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और उसे परेशानी का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.