दबंगों ने तोड़ी सरकारी नाली, किसान को दी गाली व धमकी
गंगापार, मई 24 -- ग्राम पंचायत निधि से गांव में बनी नाली तीन दबंगों ने तोड़ दी। जब किसान ने रोका ,तो आरोपियों ने उसे भी गाली व धमकी दी। पीड़ित के तहरीर और तहसीलदार के आदेश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के मसौली टंड़िया गांव निवासी जसवंत सिंह यादव ने तहसीलदार मेजा और मांडा थाने में तहरीर दी कि ग्राम पंचायत के निधि से सात साल पहले उन्होंने एक पक्की नाली का निर्माण कराया था। 22 मई को गांव के तीन आरोपियों ने जबरदस्ती तोड़ दिया और रोकने पर किसान को भद्दी भद्दी गालियां और धमकी दे रहे हैं। तहसीलदार मेजा के आदेश और पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.