दबंगों ने तमंचा लहरा कर लेखपाल को धमकाया, मुकदमा दर्ज
बरेली, सितम्बर 2 -- नवाबगंज। अपने पक्ष में शिकायत का निस्तारण न होने से गुस्साए दबंगों ने गांव में सर्वे के लिए गए एक लेखपाल से गाली-गलौज कर उसके पास मौजूद सरकारी अभिलेख फाड़ने की कोशिश की। बाद में उन्होंने तमंचा लहराकर उसे धमकाया घटना की रिपोर्ट लेखपाल की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। जनपद हरदोई के हिमांशु त्रिपाठी तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। 10 दिन पूर्व कुंदवन बन्नो बेगम गांव की शबाना बेगम अपने घर के पास स्थित भूमि पर एक ग्रामीण के कब्जा करने की शिकायत की थी। 10 दिन पूर्व हल्का लेखपाल हिमांशु त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी थी। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से शबाना बेगम के बेटे अयान खान व अमान उससे रंजिश मानने लगे। एक अगस्त को वह फसलों के सर्वे के लिए गांव गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.