हमीरपुर, मार्च 28 -- राठ। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने ढाबा में घुसकर ढाबा संचालक सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी बब्लू ने बताया कि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से गोल चक्कर पर ढाबा चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। शुक्रवार की रात गांव के कुछ लोग आए और पुरानी रंजिश को लेकर ढाबे में घुसकर हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता हरि सिंह और धर्मेंद्र बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर कुछ लोगों को आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...