गंगापार, मई 14 -- बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसरा निवासिनी अंगना देबी पत्नी बनवारी लाल के पुराने बाउंड्री वॉल पर बनवाई जा रही बाउंड्री वॉल को गांव के ही दबंगों ने ढहा दिया। शिकायत करने पर बारा पुलिस ने मदद करने से न केवल इंकार किया बल्कि भगा दिया। भुक्तभोगी महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम बारा डाक्टर गणेश कनौजिया से किया। एसडीएम बारा ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और राजस्व निरीक्षक से स्थलीय जांच कराई। जांच आख्या के बाद एसडीएम बारा ने प्रभारी निरीक्षक बारा को बुधवार को अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रकरण की जानकारी उप पुलिस आयुक्त यमुनानगर और एसीपी बारा को भी भेजा है। इस संबंध में एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने बताया प्रकरण संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई ...