सुल्तानपुर, दिसम्बर 24 -- भदैया, संवाददाता। जौनपुर ब्रांच से महेश्वरगंज के निकट से निकली सुलतानपुर माइनर पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबी यह माइनर दुबेपुर ब्लॉक मुख्यालय तक जाती है, जिससे दर्जनों गांवों के हजारों बीघा खेतों की सिंचाई होती है। सुलतानपुर माइनर देहात कोतवाली क्षेत्र के महायतपुर गांव में स्थित टेल तक आती है, जहां इसका समापन होता है। बीते दिनों दबंग किस्म के काश्तकारों ने जेसीबी मशीन लगाकर नहर को खुदवा दिया और नहर की जमीन अपने खेतों में मिला लिया। ग्रामीणों की सूचना पर नहर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच में नहर जोतकर खेत में मिलाए जाने व अतिक्रमण की पुष्टि हुई। अतिक्रमण करने वाले किसानों को चिन्हित भी किया गया, इसके बावजूद विभागीय स्तर पर कोई कठोर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.