प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- पट्टी। गांव निवासी कुसुम, सिलवंती, संतरा, सरोजा और प्रभावती समेत कई महिलाओं ने पट्टी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के दो-तीन दबंग लोगों ने सरकारी अभिलेख में दर्ज उसर (रास्ता) और चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके घर में शादी समारोह है। लेकिन रास्ता बंद होने से आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में दंपती को पीटने में चार पर केस राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत ...