बरेली, मार्च 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। रंजिश में दबंगों ने चाचा-भतीजे को घेरकर बेहरमी से पीटा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर के मेगीनगला गांव के धर्मपाल का पड़ोस के भानु प्रताप से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम धर्मपाल का बेटा अभिषेक घर से बाहर गाय खोलने गया। इसी दौरान भानू प्रताप और उनके साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने अभिषेक को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर अभिषेक के चाचा होशियार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने उनकी भी पिआई कर दी। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे तो दबंग हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.