दबंगों ने घर में धावा बोल ईंट-पत्थर चलाकर की फायरिंग
कानपुर, मई 31 -- कानपुर। किदवई नगर में कार सवार दबंगों ने एक घर में धावा बोल दिया। दबंगों ने घर पर अंधाधुंध ईंट-पत्थर चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। परिवार वालों के निकलने पर दबंगों ने गालियां देकर फायरिंग भी की। क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लगने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर नौबस्ता पुलिस पांच नामजद समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण किदवई नगर वाई-1 ब्लॉक में रहने वाली राजेश्वरी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की देर रात विवेक सिंह उर्फ जोधा ठाकुर, सुमित तिवारी उर्फ टोनी, देवेश शुक्ला उर्फ राका, अर्पित मिश्रा, आर्यन ठाकुर समेत अन्य दो लोग कार से घर के बाहर आ धमके। असलहों से लैस आरोपित गालियां देकर गेट पीटने लगे और अंधाधुंध ईंट-पत्थर चलाए। शोर सुन वह और परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.