बरेली, मई 13 -- नवाबगंज। टांडा सादात गांव की शहाना का आरोप है कि पति अब्दुल कदीर से परिवार का ही एक दबंग उनका घर हड़पना चाहता है। वह मंगलवार रात दो साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उससे और उसके बेटों व बेटी से मारपीट की। घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...