हरदोई, मई 4 -- टड़ियावां। गांव बरगदिया मजरा गुरुसंडा के देशराज ने पुलिस को तहरीर देकर लिखाई रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रैल की शाम गांव के नरवीर, अखिलेश, राजेश और शैलेंद्र ने सुनियोजित तरीके से घर में उसके ऊपर फावड़े से हमला करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बीच बचाव कराया तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित देशराज को सीएचसी अहिरोरी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी व्यास यादव ने बताया तहरीर के मुताबिक हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...