आगरा, मार्च 30 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में दबंगों द्वारा धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर मां-बेटी से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मजीद खां निवासी गांव लड़ामदा नई बस्ती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 28 मार्च रात करीब आठ बजे की है। उनकी पत्नी शहनाज और 17 वर्षीय बेटी पास में ही रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राज ने अपने साथियों संग उन्हें रोक लिया। अभद्रता करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित गाली गलौज करने लगे। तभी उनका बेटा पहुंच गया। उसने भी विरोध किया। आरोपितों ने मारपीट कर दी। जैसे तैसे पीड़ित की पत्नी बेटा, बेटी बचकर घर पहुंचे। लेकिन, कुछ देर बाद आरोपी राज अपने साथियों शिशुपाल, मनीष, राहुल, टीपी, कलुआ सहित 15-20 युवकों के साथ घर पर पहुंच गया। जबरदस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.