बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया मिर्दहा गांव में ग्राम प्रधान शिवबरन के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। पुलिस को दी तहरीर में प्रधान ने बताया कि चार मार्च को शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी गांव का ही जितेंद्र कुमार पुत्र शशिकांत उर्फ संतोष अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ग्राम प्रधान और उनके पिता मईयादीन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जितेंद्र कुमार तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...