दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, एसपी से कार्रवाई की गुहार
बांदा, मई 22 -- बांदा। बिसंडा थाना व कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि 20 मई की रात 10 बजे घर के सभी सदस्य मां-बाप व पत्नी सुमन सहित दरवाजे पर बैठे थे। तभी मोहल्ले के तीन लोग लाठी लेकर आए और कहने लगे कि निगरानी कर रहे हो। सभी ने लाठी से मारने लगे, माता-पिता और पत्नी घर के अन्दर भागे तो दौड़कर अन्दर घुस गए, घर में पत्नी से अश्लील हरकत कर लात घूंसों से मारपीट की। बचाने दौड़ा तो उसके सिर पर लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। बिसंडा पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.