अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के ताराखुर्द गांव में रविवार देर रात दबंगों ने एक घर और दुकान में घुसकर हमला कर दिया। असलहा और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालीपुर निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की मध्य रात्रि नदीम व सुहेल पुत्रगण सब्बीर निवासी ताराखुर्द तथा सूरज, अंशुल समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोग पिस्टल, हॉकी, गैता और अन्य धारदार हथियार लेकर उसके मकान व दुकान में जबरन घुस आए और हमला बोल दिया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसके भाई राजेश को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.