दबंगों ने घर बुलाकर युवक को बंधक बना पीटा
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में दो दिन पहले दबंगों ने राजाजीपुरम के युवक को उधार के रुपए मांगने के सिलसिले में बातचीत के लिए घर बुलाया। उसके बाद युवक को घर में बंधक बनाकर खूब पीटा।राजाजीपुरम निवासी शाश्वत चित्रांश के मुताबिक उसने आशियाना के आलोक मिश्रा से एक लाख रुपए उधार ले रखे हैं। उसकी आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से वह उधार ली गई रकम में से कुछ रुपए तय समय पर वापस नहीं कर सके हैं। आरोप है कि आलोक ने 18 मई को शाश्वत को बातचीत के बहाने अपने आशियाना स्थित घर पर बुलाया। जब शाश्वत घर पहुंचा तो वहां पर पहले से आलोक के साथ उनका दोस्त वंश व अन्य साथी मौजूद थे। घर के अंदर बुलाकर आलोक लोगों ने उसे बंधक बना लिया। फिर बुरी तरह से पिटाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.