बुलंदशहर, मई 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर तालाब में दुकान जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही तीन दबंगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बादशाहपुर तालाब निवासी ओमप्रकाश पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम करीब 4 बजे घर का सामान लेने दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही महेंद्र पुत्र ओलत, पुत्र प्रित और रितिक ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लात-घूसों और लाठी-डंडों से ओमप्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। इस संबंध में थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.