रिषिकेष, जून 10 -- गंगा विहार में तीन युवकों ने कार चालक और मालिक को पीट दिया। हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक संजय ठाकुर निवासी सर्वहारानगर, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि यह घटना 19 मई की है। वह कार लेकर शहर में गंगा विहार क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी बीच मार्ग पर गलत दिशा से वाहन लेकर तीन युवक पहुंचे। उन्हें टोका तो आरोपी आग-बबूला हो गए। कार से उतार कर मारपीट करते हुए मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कार मालिक संजय प्रजापति के साथ भी मारपीट की। बताया कि मारपीट में उन्होंने कार के शीशे तक फोड़ दिए। किसी तरह से उनसे जान बचाकर अस्पताल तक पहुंचे। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रियांशु मलिक, आर्यन और विकास सभी निवासी वीरभद्र रोड, ऋषिकेश के...