फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के रुटौल गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षियों ने हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर न केवल खेत की घेराबंदी तोड़ दी, बल्कि वहां खड़े पेड़ों में भी आग लगा दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद अब कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली फर्रुखाबाद के चिलपुरा निवासी रत्ना मिश्रा ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उनके 90 वर्षीय बीमार पिता का गांव रुटौल में गाटा संख्या 178 में हिस्सा है। आरोप है कि उनके चचेरे भाइयों संजय मिश्रा व विजय मिश्रा ने साल 2014 में धोखाधड़ी से जमीन का एकपक्षीय बंटवारा आदेश करा लिया था, जिसकी निस्तारण की विधिक प्रक्रिया एसडीएम न्यायालय में चल रही है। पीड़िता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.